लौट आओ, बस एक बार
सालों बीत गए, लेकिन आज भी, कभी कभी दर्द उठता है, कभी कभी चुभन होती है, जब अचानक तुम्हारी याद आती है। लोग कहते हैं, समय बड़ा बलवान होता है, सारे घाव भर देता है, शायद सच भी है, क्योंकि अब खून नहीं रिसता, अब आँसू नहीं निकलते। पर दर्द तो आज भी होता, साँसों में तड़प तो आज भी होती है, काश बाहर के घाव नहीं भरते, काश आँखें नहीं सूखती, शायद कोई ये तकलीफ देख पाता, शायद कोई दर्द कम कर पाता। ...