आप-बीती

मैं कौन था, अब क्या हो गया हूँ। अपने अक्स में अक्सर, अतीत ढूंढता हूँ। एक आह है अंदर घुटी सी, एक चाह दिल में कुछ दबी सी। चला जा रहा हूँ कहाँ, मुझको जाना है कहाँ, कहाँ छोड़ आये तुम मुझे, ये ज़िन्दगी देके, खुदखुशी सी। कहते हैं वो कुछ लोग, मैं बदल गया हूँ। कुछ कागज़ी टुकड़ो पे, रूह बेच उठा हूँ। वो ना समझेंगे कभी, आलम -ए -दिल -ए-बेताबियाँ मेरी। करें किस्से फ़रियाद मगर, करें कैसे फ़रियाद मगर, रुस्वा रहती है अब जो, मुझसे मेरी शायरी भी। ...

December 11, 2016  · #354

मृगतृष्णा

ज्ञात है यथार्थ नहीं, एक मृगतृष्णा है, फिर भी ये स्वप्न सत्य कर ही जगना है। ~रबी [ I know it’s not reality, it’s a mirage, Still I’ll wake up only after making this dream true. ]

November 2, 2016  · #353

औकात

तू है, तो जो है, कर जा। वर्ना खैर कोई बात नहीं। तेरी खिलाफत कर कुछ कर गुज़रने की, वैसे भी मेरी कोई औकात नहीं। ~रबी [ If you are there, then whatever it is, you do it. Otherwise, it’s alright. To go against you and do something, I anyway don’t have that stature, in me. ]

May 2, 2016  · #349

बस  इतना  सा  कर  सकते  हो ?

जब चलूँ मैं, तुम चलो। जब रुक पडूँ, तुम रुके रहो। क्या इतना तुम कर सकते हो ? बस इतना सा कर सकते हो ? जो ख़ुशी मिले, तुम एहसास हो, जिससे हँसी मिले, तुम काश हो, ना हो अफ़सोस कभी इस बात का, तुम आस हो, पर नहीं पास हो। जब डाँटूं, थोड़ा सुन लो, बाद जितना बुरा भला कहो, क्या इतना तुम कर सकते हो ? बस इतना सा कर सकते हो ? ...

January 28, 2016  · #331

बिसात

खुद ही लिख लिया कर मुख़्तसर ऐ कलम। तुझ पे उँगलियाँ फेरना मेरे बस की अब बात नहीं। रूह काँप जाती है तुझमें स्याहियाँ उड़ेलते, रबी। अब रबी कहलाने की मेरी कोई बिसात नहीं। ~रबी [ You please write yourself a little bit, my pen, I don’t have the capability to handle you anymore, My soul shivers to ink your inside, Rabi. I don’t deserve to be called Rabi anymore. ] ...

December 2, 2015  · #330

फसाद

मेरे दिल में क्या छुपा है, मेरे मन में क्या बसा है, अगर वो जान जाता, मेरा ईमान पहचान पाता। जो तकलीफ है उसे मुझसे , जो फसाद है मुझे उससे, शायद मैं बता पाता, शायद वो खुद समझ जाता। ~रबी [ What’s hiding in my heart, why’s residing in my mind, If he would have found out, he would have known my honesty, The pain that I have from him, the quarrel that I have with him, May be I might have told, may be he himself might have understood. ] ...

November 2, 2015  · #329

सॉंस  जायेगी  जब  तुम  जाओगे।

हम जाएंगे तो तुम आओगे, हम आएंगे तो उठके चले जाओगे, यूँ आने से जाने का सिलसिला कबसे कब तक निभाओगे ? चलो क्यों न ऐसा करें, तुम चाहो तो ये फैसला करें, साँस आएगी जब तुम आओगे। सॉंस जायेगी जब तुम जाओगे। ~रबी [ When I will go, then only you will come; when I will enter, you will walk away, Till when are you going to continue like this? OK, let’s do one thing, You be the judge and the jury for this. My breath will come with you, My breath will go with you. ] ...

October 2, 2015  · #328

फ़रियाद

क्यों बैठा रहे कि आके मेरी कोई फ़रियाद सुने, कभी देखा है किसी फरियादी की कोई फ़रियाद सुने ? ये ज़माना बहुत मतलबी हो चला है रबी, खुद करना है कर गुज़र, भूलकर की मेरी कोई फ़रियाद सुने। ~रबी [ Why do you keep waiting that someone will come and listen to you? Have you ever seen someone getting heard nowadays? This world has become so self-centred Rabi, Just do it, if you want to, rather than waiting for someone to help you do it. ] ...

August 5, 2015  · #326

पहले  क्यों  नहीं  आये  ज़िन्दगी  में

अब तक इतना क्यों रुलाया तुमने, पहले क्यों नहीं आये ज़िन्दगी में। हाँ नहीं ढूँढ पाया मैं तुम्हें, पर मैं तो खड़ा था यहीं। तुम ही आ जाते मुझे लेने। हर वक़्त सोचता हूँ, और कैसे मैं हँसाऊं तुम्हें, गुज़रा वक़्त जो नहीं मिला, वो कैसे वापस लाऊँ फिर मैं , जानती हो ना, तुम्हारी हँसी से, मेरे कितने घाव भर जाते हैं, एक ले दो मेरा नाम, प्यार से, मेरे बहुत से दर्द मिट जाते हैं। फिर अब तक इतना क्यों तड़पाया तुमने, बोलो ना, पहले क्यों नहीं आये ज़िन्दगी में ? ...

May 13, 2015  · #323

अजीब-ओ-गरीब

जो कहना है कहा नहीं जाता, तुम अजीब-ओ-गरीब बातें करते हो। जो मैं पूरी कर नहीं सकता, न जाने कैसी-कैसी फरियादें करते हो। क्या सुनूँ, क्या समझूँ मैं, तुम क्या कहते, क्या छुपा कर रखते हो। न जाने क्यों लगता है तुम्हें, दवा नहीं मैं, इसलिए अपना मर्ज़ दबा कर रखते हो। छोड़ो, जब दूर जाते जाते थक जाओ, तो लौट आना, मैं कहाँ मिलूंगा, इसका पता तो तुम रखते हो। ...

March 24, 2015  · #321