... तो अच्छा लगता है
जब तुम मुंह बनाती हो, तो अच्छा लगता है। जब तुम मुस्कुराती हो, तो अच्छा लगता है। जब तुम खुद भूल जाती हो तो अच्छा लगता है। और फिर मुझे याद कराती हो तो अच्छा लगता है। जब तुम समझ नहीं पाती हो, तो अच्छा लगता है। क्योंकि तुम्हें समझाना भी तो अच्छा लगता है। जब पढ़ने में दिल लगाती हो, तो अच्छा लगता है। और कभी पढ़ते पढ़ते योंही सो जाती हो, तो अच्छा लगता है। ...